गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्व सैनिकों ने की शिरकत
मेडल लगाकर बिखेरा छटा, जिले में शहीद स्मारक की मांग
चंदौली, 26 जनवरी। महेंद्र टेक्निकल ग्राउंड में पुलिस प्रशासन द्वारा गणतंत्र समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने अपने- अपने मेडल लगाकर भाग लिया. पूरे समारोह में पूर्व सैनिक एक अलग छटा बिखेर रहे थे. मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल ने भी पूर्व जवानों से मिले और जवानों का आभार जताया. जिला प्रशासन का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ऐसे समारोह में युवाओ के लिए पूर्व सैनिक एक प्रेरणास्रोत का काम करते है.
कई सालों से प्रशासन द्वारा पूर्व सैनिकों को समारोह में आमंत्रित नहीं किया जा रहा था, जिसको लेकर त्रैमासीकी बैठक में पूर्व सैनिक के जिलाध्यक्ष विजय नारायण सिंह ने जिलाधिकारी के समक्ष इस मुद्दे को उठाया और जिलाधिकारी ने आस्वासन दिया था कि इस बार पूर्व सैनिकों को भी समारोह में आमंत्रित किया जाएगा.
जिलाध्यक्ष विजय नारायण सिंह यादव ने बताया कि बकायदा जिले के सैनिकों को निमंत्रण पत्र भेजा गया, सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने इस समारोह में अपने अपने मेडल लगाकर भाग लिया. मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल मां राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवम पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने भी पूर्व जवानों से मिले और जवानों का आभार जताया.
जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का आभार जताया. साथ ही जिले में शहीद स्मारक की मांग की. वही पूर्व सैनिक के प्रवक्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस में बिना पूर्व सैनिकों के सूनापन नजर आता है, अपनी भूल को सुधार करते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस बार पूर्व सैनिकों को समारोह आमंत्रित किया जाना पूर्व सैनिकों का सम्मान है.
मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव, पवक्ता मणि देव चतुर्वेदी,उपाध्यक्ष नसीम अहमद,कोषाध्यक्ष बी पी यादव, डी एस उपाध्याय, महेंद्र सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह,विनोद कुमार मौर्या, मदन मोहन प्रसाद,अंजनी पाठक, रमेश चंद्र शर्मा,नंद लाल यादव, रामजी शर्मा,भुवनेश्वर कुमार आदि आदि सैकड़ों पूर्व जवान उपस्थित रहे.