चंदौली के डॉ. बृजेश यादव को कलकत्ता में मिला गोल्ड मेडल अवॉर्ड

चिकित्सा क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित 

चंदौली। जिले के विकास खण्ड सकलडीहा अंतर्गत नई बाजार महेसुआ गांव निवासी डॉ. बृजेश कुमार यादव को चिकित्सा क्षेत्र में डार्मेटोलॉजी विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गोल्ड मेडल अवॉर्ड से नवाजा गया है. यह जानकारी होते ही गांव, क्षेत्र सहित जनपद वासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. वहीं ग्रामवासियों ने एक दूजे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर किया.

बता दें कि डॉ. बृजेश कुमार यादव पुत्र स्व0 राजनाथ यादव ग्राम नई बाजार महेसुआ विकास खण्ड सकलडीहा जनपद चंदौली उत्तर प्रदेश के निवासी हैं जो एमबीबीएस कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं एमडी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कोलकाता से चिकित्सा की पढ़ाई की है.

जिन्हें चिकित्सा क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गोल्ड मेडल अवॉर्ड से एमडी डार्मेटोलॉजी 2024 से मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कोलकाता में 191 फाउंडेशन डे के सेलिब्रेशन पर 28 जनवरी को नवाजा गया है. इसकी जानकारी होते ही गुरुवार को गांव क्षेत्र और जनपद वासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और लोग एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर किया है.

इस दौरान रविकान्त, रामअवतार राय, सुनिल यादव, बदले आलम, मनोज राय, जितेन्द्र यादव उर्फ जितू प्रधान, दुर्गेश कुमार, सहित अन्य लोगो ने खुशी जाहिर किया 

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा