कुंभ स्नान करने गए परिवार की सड़क हादसे में मौत
ओमप्रकाश दिल्ली में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में करते थे काम, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर
प्रयागराज। प्रयागराज में कुंभ स्नान करने गए मोतिहारी के एक परिवार के चार सदस्य की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब परिवार वापस दिल्ली लौट रहा था.
इस हादसे में पति, पत्नी और उनके दो छोटे बच्चों की मौत हो गई। मृतक ओमप्रकाश आर्य, उनकी पत्नी पूर्णिमा और दो बच्चों के साथ कुंभ स्नान करने प्रयागराज गए थे.
मोतिहारी के रहने वाले ओमप्रकाश दिल्ली में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में काम करते थे. परिवार के साथ यह उनका एक धार्मिक यात्रा था, लेकिन यह सफर उनके लिए आखिरी साबित हुआ.
हादसा यूपी के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ. कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर के कारण इस हादसे ने परिवार को बुरी तरह झकझोर दिया. मृतक परिवार मूलतः मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया गांव के निवासी थे.
यह घटना मोतिहारी में एक गहरी शोक की लहर छोड़ गई है, क्योंकि यह घटना परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर कर रख दी है. इस दुखद हादसे ने न केवल एक परिवार को अपूरणीय क्षति दी है, बल्कि पूरे समाज को भी स्तब्ध कर दिया है. दुःख की इस घड़ी में सभी की आंखों में आंसू हैं और मृतकों के परिवारवालों के लिए ढेर सारी प्रार्थनाएं निकल रही हैं.