चंदौली मे 41 जोड़े का विवाह संपन्न
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लिए फेरे, 51 हजार रूपये का पाए लाभ
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों के शादी का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में आज जनपद के बरहनी विकासखंड में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 40 एवं नगर पंचायत सैयदराजा में 01 जोड़े का विवाह परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा संपन्न हुआ.
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ ब्लॉक स्तरीय और जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा नव विवाहित जोड़ों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनके उज्जवल भविष्य एवं सुख समृद्धि की मंगल कामनाएं की गई. अन्त में विभाग द्वारा शासन द्वारा निर्धारित उपहार सामग्री एवं विवाह प्रमाण पत्र वितरण किया गया. इसके अलावा शासन द्वारा कन्या के खाते में 35000 रूपये की धनराशि भेजी जायेगी.
कार्यक्रम में विकास खण्ड-बरहनी के ब्लाक प्रमुख, जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास खण्ड/नगर निकाय स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें.