पात्र दिव्यांगजनों को चिह्नत कर दिया जाएगा कृत्रिम अंग- राजेश कुमार नायक

चंदौली। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक ने बताया कि जनपद चन्दौली के ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ-पैर कटे हों, उन्हें दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० द्वारा निःशुल्क हाथ-पैर, कैलिपर आदि लगवाया जाना है.

 ऐसे लाभार्थी जिन्हें निःशुल्क हाथ-पैर लगवाना हों, वे अपना एक फोटो, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड के साथ कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बिछियाकला, चन्दौली में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन के उपरांत उन्हें नियत तिथि को शिविर में कृत्रिम हाथ-पैर लगवा दिया जाएगा. शिविर आयोजन की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा