सकलडीहा पीजी कालेज के प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप

छात्रा मां के साथ पहुची सीओ कार्यालय, उठाई कार्रवाई की मांग

चंदौली। जिले के सकलडीहा पीजी कालेज की बीए की छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. पीड़ित छात्रा ने कॉलेज के छात्रों के साथ सीओ कार्यालय पहुची और शिक्षक के कृत्यों को बताया और शिक्षक पर सख्त कार्यवाही की मांग किया है हालांकि कॉलेज के प्राचार्य ने मामले को निराधार बताया है.

फ़ोटो : सीओ कार्यालय सकलडीहा पर जुटे छात्र कार्रवाई की मांग करते हुए

सकलडीहा पीजी कालेज की छात्रा ने आरोप लगाया कि कॉलेज के प्रोफेसर ने अपने कक्ष में चलने को कहा और हमसे गलत बात की. कहा कि हम तुमको होटल ले चलेंगे और उन्होंने हमें पैसा भी दिया. छात्रा ने इसकी जानकारी छात्र नेताओं को दी. यह सुनकर छात्र आक्रोशित हो गए और कालेज से सैकड़ो की संख्या में सीओ कार्यालय पहुचे.

सीओ रघुराज से छात्रा ने आपबीती बताई और शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग किया. सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर छात्रों को वापस किया. इस संबंध में कालेज के प्राचार्य प्रो.प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि यह सब एक साजिश के तहत कुछ छात्र नेता छात्रा को आगे कर करा रहे है. 

क्योंकि तीन दिन पहले 4 छात्रों के खिलाफ कालेज में अराजकता फैलाने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है. इसी खुन्नस में यह आरोप लगवाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि परीक्षा सुचिता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा.
इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि पीड़ित छात्रा के द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा