स्वच्छता ही सेवा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
10-10 छात्रों ने किया प्रतिभाग, रैली निकाल किया जागरूक
चंदौली, 23 फरवरी। सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय जी के संरक्षण में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन "स्वच्छता ही सेवा" विषय को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया.
तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र यादव श्री श्यामलाल सिंह यादव एवं डॉक्टर अनिल तिवारी के निर्देशन में सुबह सभी छात्र-छात्राओं ने योगासन किया. उसके बाद शिविर स्थल की साफ सफाई के बाद नाश्ता करके दुर्गा माता मंदिर के परिसर एवं सरोवर के चारों तरफ साफ सफाई का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया.
जिसमें तीनों इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं एकत्र कूड़े का कूड़ेदान में डालकर निस्तारित किया. स्वच्छता कार्यक्रम के बाद तीनों इकाइयों ने अपने-अपने चयनित गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया एवं स्वच्छता से स्वास्थ्य का संदेश दिया. स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को बताया कि हम अपने आसपास स्वच्छता रखकर बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं और अपना जीवन अच्छे से जी सकते हैं.
शिविर स्थल आकर सभी स्वयंसेवक और सेविकाओं ने दोपहर का भोजन ग्रहण किया. उसके बाद बौद्धिक सत्र में स्वच्छता ही सेवा विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता में तीनों इकाइयों के 10-10 छात्रों ने प्रतिभाग किया. वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र यादव ने गांधी जी के विचारों से और स्वच्छता के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला.
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कार्यक्रम अधिकारी श्री श्याम लाल सिंह यादव एवं डॉक्टर अनिल कुमार तिवारी रहे।