अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी
वाराणसी। आये दिन किसी न किसी अधिवक्ता के साथ मारपीट, हत्या, हत्या का प्रयास व जान से मारने की धमकी मिलती रहती है. ताजा मामला स्थानीय कचहरी का है. प्रतिदिन कचहरी में वकालत करने वाले अधिवक्ता नागेन्द्र कुमार यादव ने शुक्रवार को शिवपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
आरोप है कि 11 जनवरी 2025 की दोपहर करीब 2.15 बजे अधिवक्ता नागेंद्र अपनी पत्नी को दवा दिलाने नटिनियादाई, थाना शिवपुर स्थित उमाप्रेम नेत्रालय गए थे, तभी प्रार्थी के मो0नं0 पर किसी अज्ञात नम्बर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर प्रार्थी व उसके परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाकर बर्बाद करने व जान से मरवा देने की धमकी देते हुए अभद्रता करने लगा. प्रार्थी द्वारा नाम पूछने पर धमकी देने वाले ने अपना नाम यू०पी० सिंह निवासी बलिया बताते हुए राजेश यादव पुत्र स्व० सोहन यादव R/O ग्राम आर थाना चोलापुर जिला वाराणसी की बात न मानने पर प्रार्थी व उसके परिवार को जान से मार डालने की धमकी दिया.
राजेश यादव उसके लड़के विकास यादव व विशाल यादव व राकेश यादव दबंग भू-माफिया किस्म के व्यक्ति हैं और इन्ही लोगों ने प्रार्थी को धमकी दिलवाया है. उक्त घटना की सूचना प्रार्थी ने तत्काल I.G.R.S. पर किया किन्तु आज तक कोई कार्यवाही नही हुयी और विपक्षीगण लागातार प्रार्थी को विभिन्न माध्मय से धमकी दे रहे हैं, जिससे प्रार्थी को जान का खतरा बना हुआ है।