प्रधानाध्यापक ने शिक्षक समाज को किया शर्मसार
डायट प्राचार्य ने निलंबित किया
चंदौली। जिले के चकिया खंड शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरौझी के मनबढ़ प्रधानाध्यापक जय प्रकाश पटेल ने शिक्षकों से बतमीजी से पेश आकर और विद्यालय के अभिलेखों एवं मेज पर पैर पसार कर बैठकर शिक्षा विभाग की छबि को धूमिल ही नहीं किया. बल्कि सोशल मीडिया एवं समाज में शिक्षकों की सुचिता को तार तार कर दिया.बीएसए के चार्ज में रहे डायट प्राचार्य विकायल भारती ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
बता दें कि शनिवार को जिले के चकिया खंड शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरौझी का जिले की टीम जब ऑडिट करने पहुंची तो अहंकारी प्रधानाध्यापक शिक्षकों से बतमीजी से पेश ही नहीं आया बल्कि विद्यालय के अभिलेखों एवं मेज पर पैर पसार कर बैठा शिक्षा विभाग की छबि को धूमिल ही नहीं किया बल्कि सोशल मीडिया एवं समाज में शिक्षकों की सुचिता को तार तार कर आहत एवं शर्मसार कर दिया.
हालांकि डायट प्राचार्य/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्दौली विकायल भारती ने उसे निलंबित कर शिक्षा विभाग की हुई बदनामी को कम किया है.