चंद्रजीत पटेल लगातार तीसरी बार बने उपजा के तहसील सकलडीहा अध्यक्ष

चंदौली सकलडीहा यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के सकलडीहा तहसील इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कस्बा स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में हुई. जिसमें कुल 50 पत्रकार सदस्य उपस्थित रहे. इस बीच निर्वाचन अधिकारी संतोष यादव के देख रेख में चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई. जिसमें सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से चंद्रजीत पटेल सोनू को तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुन लिया. 

 उपस्थित सदस्यों के प्रस्ताव पर निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया. तत्पश्चात् उपस्थित सभी पत्रकारों ने माल्यार्पण कर नव निर्वाचित अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया. बैठक की अध्यक्षता आशीष विद्यार्थी एवं संचालन अरविंद पटवा ने किया.

इस दौरान नीरज अग्रहरि, अमीत कुमार, पुनवासी यादव, अलीम हाशमी, अजय सिंह राजपूत, उमाशंकर, कृष्णा गुप्ता सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे.


लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा