एक नजर इधर भी - डंगरीया मंदिर में शादी कराने वालों से की जा रही धन उगाही

परिसर में पैसे का नहीं दिख रहा प्रयोग, कहां जा रही गरीबों से ऐंठी मोटी रकम 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा रेलवे स्टेशन के चतुर्भुजपुर स्थित बाबा डंगरीया सरकार मंदिर में शादी कराने वालों से लम्बा धन उगाही किया जा रहा. उगाहे गए पैसे का मंदिर परिसर में कहीं प्रयोग नहीं दिख रहा. कहां जा रही है गरीबों से ऐंठी हुई मोटी रकम. जिलाधिकारी महोदय एक नजर इधर भी फेरें. कहीं भ्रष्टाचार का लंबा खेल तो नही चल रहा है?

फोटो : बाबा डंगरिया आश्रम के मेन गेट की फोटो 

बताते चलें कि इस समय शादी विवाह का सीजन चल रहा है. गरीब गुरबा और आर्थिक रूप से कमजोर लोग घर पर मड़वे में शादी न कर पाने की स्थिति में मन्दिर में करके अपना बेटी से भार उतारना चाहते हैं. ऐसे में पंचानंद अखाड़ा वाराणसी से सम्बंधित आश्रम बाबा डंगरिया सरकार मंदिर है. 


फोटो: सुनिए लोगों की जुबानी से 

जहां आए दिन 10 से 12 शादियां की जा रही है और प्रत्येक जोड़ों के कन्या और वर पक्ष से 3200 रूपये सुविधा शुल्क के रूप में मंदिर के पुजारियों द्वारा लिया जा रहा है. आखिर पुजारियों द्वारा प्रत्येक जोड़ों से लिए गए 3200 से न तो मंदिर परिसर का कार्य कराया जा रहा है और न ही कहीं भी कुछ कार्य दिख रहा है जो बना हुआ है वह पुराना ही दिख रहा है. ऐसे में गरीबों से ऐंठी मोटी रकम कहा जा रही है.

आसपास के लोगों और भुक्तभोगियों का कहना है कि कहीं पुजारी के भेष में भ्रष्टाचारी तो नहीं बैठे हुए हैं जो लूटम लूट मचाए हुए हैं. वहीं एक पीड़ित व्यक्ति ने ग्राम प्रधान व यहां के ग्रामीणों से आग्रह किया है कि ऐसे जगह पर इस तरह के हो रहे कार्य जनहित मे हितकारी नहीं हैं जिसके लिए मांग किया है कि जिलाधिकारी महोदय एक नजर इधर भी फेरें कि बाबा डंगरिया सरकार आश्रम में कहीं भ्रष्टाचार का लंबा खेल तो नही चल रहा है?

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा