बंदरों ने लोगों का जीना दुसुवार किया - पिंटू पाल

जंगली जानवरों से फसले बर्बाद,
डीएफओ से कराया अवगत

चंदौली, सटीक संवाद, 14 जुलाई 2025। किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर बी शिव शंकर को सोमवार को शिकायत पत्र सौंपकर अवगत कराया कि जिले के आधा दर्जन ब्लाकों के बाजारों और कस्बों में बंदरों ने लोगों का जीना दुसूवार कर दिया है. इनके आतंक से राहगीर सहित स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं. वहीं नीलगाय सुअर और हिरन जैसे जंगली जानवरों से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है. इन्हें तत्काल पकड़वाकर जंगलों में छोड़े जाने की मांग किया.

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल के नेतृत्व में आज प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर बी शिव शंकर को लिखित शिकायत पर सौंपकर साथ ही मौखिक रूप से भी अवगत कराया कि जिले के सदर, सकलडीहा, बरहनी, चहनियां, धानापुर ब्लाकों के बाजारों और कस्बों में बंदरों ने लोगों का जीना दुसूवार कर दिया है.

इनके आतंक से राहगीर सहित स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं.  वहीं नीलगाय सुअर और हिरन जैसे जंगली जानवरों से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है. इन्हें तत्काल पकड़वाकर जंगलों में छोड़े जाने की मांग किया. इसपर डीएफओ ने संबंधित विभाग के आधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द ही उपरोक्त समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया. इस दौरान जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा