नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को जेल
फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व कूट रचित सर्विस बुक जारी, चार व्यक्तियों से लिया 50 लाख
चन्दौली, जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों चार व्यक्तियों से नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया था. पुलिस वादी की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए वांछित को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया है.
थाना सकलडीहा क्षेत्र के ग्राम देवरापुर निवासी मनीष यादव पुत्र कल्पू यादव ने बीते दिनों लिखित तहरीर देकर बताया कि उससे व उसके अन्य तीन साथियो से वर्ष 2022-23 में अभिषेक सिंह उर्फ छोटू उर्फ संतोष सिंह पुत्र कौशलेन्द्र सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम नूरनगर काही थाना जलालपुर पोस्ट जलालपुर जिला सारण छपरा बिहार द्वारा बिहार में न्यायालय व अन्य विभागो में नौकरी लगवाने के लिए 29 लाख रुपये आनलाईन ट्रान्सफर करवाना व 21 लाख रुपये नगद लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व कूट रचित सर्विस बुक जारी करके धोखाधड़ी किया गया है.
जिसपर पुलिस ने मु0अ0सं0-206/2024 धारा 419/ 420/ 467/ 468/ 471/ 120B भादवि दर्ज कर ततपरता दिखाते हुए वांछित अभियुक्त उपरोक्त को आज उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. वहीं थाना हाजा पर लाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जनक सिंह चौकी प्रभारी डेढावल, का0 अभिषेक सिंह कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे।