कुल्हाड़ी से वार करने के आरोप में युवक को जेल

चन्दौली, जिले के थाना बलुआ क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला प्रकाश में आया था. वादी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया.

मामला 22 जुलाई 2025 का है. वादी 
दिलीप कुमार पुत्र बलिराम राम ग्राम फूलपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि उसी के गांव का सुरज पुत्र विश्वनाथ राम ने पुराने विवाद के कारण भोजापुर और गुरेरा के बीच रास्ते मे प्रार्थी, पिता और भतीजे रामकिशुन को जान से मार डालने कि नियत से अपने हाथ मे लिये कुल्हाडी से सिर व चेहरे पर वार किया. मेरे पिता के सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से काटने के कारण गम्भीर चोट के कारण गिर पड़े व भतीजे के सिर व शरीर पर कई चोटे आ गयी.

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सूरज कुमार को आज सकलडीहा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर थाना हाजा पर लाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई. इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में 
प्र0नि0 डा0 आशीष कुमार मिश्रा, उ0नि0 जमीलुद्दीन खान, व का0 राजेश कुमार सरोज थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल रहे।