विद्यालयों का मर्जर गरीब बच्चों के साथ अन्याय है- राम्मदिलास
पेयरिंग ग्रामीण क्षेत्र के 6 से 14 वर्ष के बच्चों के मौलिक और अनिवार्य शिक्षा का हनन है- ज्ञान चंद्र कांत
जिलाध्यक्ष रामदिलास ने कहा कि विद्यालयों का मर्जर गरीब बच्चों के साथ अन्याय है और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र- छात्राओं को विद्यालय आवागमन एवं उनकी सुरक्षा पर अपनी चिंता व्यक्त की.
जिला महामंत्री ज्ञान चंद्र कांत ने कहा पेयरिंग बुनियादी शिक्षा की संरचना को प्रभावित करने के साथ ग्रामीण क्षेत्र के 6 से 14 वर्ष के बच्चों के मौलिक और अनिवार्य शिक्षा का हनन है.
संगठन मंत्री निठोहर सत्यार्थी ने कहा मर्जर का फैसला वापस न होने तक बटवा संगठन इसके विरुद्ध संघर्ष करता रहेगा.
इस अवसर पर जिला संरक्षक लल्लन कुमार,अरुण रत्नाकर, सत्यप्रकाश भारती, गिरिजेश दादा, संजीव कुमार, अजय भारती, रामअवध, प्रेम कुमार, गौतम कुमार, विनीत जायसवार, विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।