जनता के सवालों को हल करने तक जारी रहेगा आंदोलन-श्रवण कुशवाहा

कहा, कल प्रशासन भू-माफिया गठजोड़ के खिलाफ निकलेगा जुलूस, अंबेडकर चौक पर होगी सभा 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर भाकपा (माले) के नेतृत्व में 23 सूत्रीय मांगों के समर्थन में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुक्रवार को पच्चीसवें दिन भी जारी रहा.

फोटो : सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए भाकपा माले कार्यकर्ता

सभा को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा ने कहा कि सकलडीहा तहसील प्रशासन उनके आंदोलन को अनसुना कर रहा है. लेकिन जनता के सवालों को हल करने तक आंदोलन जारी रहेगा. कल प्रशासन भू-माफिया गठजोड़ के खिलाफ जुलूस निकलेगा, और मुर्दाबाद नारे के साथ बाजार भ्रमण कर अंबेडकर चौक पर सभा होगी.

धरना स्थल पर उमानाथ चौहान, आनंद मौर्य, तेजू राय, तुफानी गोंड, जगधारी बिंद, रेखा देवी, अंजना देवी, रामप्रसाद, रामविलास मौर्य, व किसान यूनियन के लोग मौजूद रहे.

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा