प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य के लिए पाए प्रशस्ति पत्र, विद्यालय और ग्रामीणों में हर्ष
चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर को शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और नीति आयोग के अधिकारी के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस उपलब्धि पर विद्यालय और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया.
ज्ञातव्य हो कि नीति आयोग के निर्देशानुसार चंदौली जिला प्रशासन की ओर से आयोजित संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में जिलाधिकारी चंदौली ,मुख्य विकास अधिकारी और विधायक पंडित दीनदयाल नगर रमेश जायसवाल सहित जिले के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों और शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
इसी क्रम में सकलडीहा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर को जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और नीति आयोग के अधिकारी महोदय के हाथों प्राप्त हुआ.
जिससे विद्यालय और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया. इस विद्यालय के बच्चे निरंतर शैक्षिक और खेल कूद प्रतियोगिताओं में जनपद और प्रदेश में स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया है।