बिहार में शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू होगी- नीतीश कुमार

पहले बिहारी फिर बाहरी को मिलेगा मौका, अभ्यर्थियों की मांग पर फैसला

शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है

पटना, सटीक संवाद। बिहार में शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू होगी. अब पहले बिहारी फिर बाहरी को मौका मिलेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी. अपने एक्स पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं.यह फैसला अभ्यर्थियों की मांग पर लिया है.

शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है. यह टीआरई -4 से ही लागू किया जाएगा. वर्ष 2025 में टीआरई -4 एवं वर्ष 2026 में टीआरई -5 का आयोजन किया जाएगा. टीआरई -5 के आयोजन के पूर्व एसटीईटी का आयोजन करने का भी निदेश दिया गया है.

बिहार में डोमिसाइल नीति को लागू करने की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी सड़कों पर कई बार उतर चुके हैं. 'डोमिसाइल नहीं तो वोट नहीं' का नारा भी लगा चुके हैं. हालांकि अब उनकी ये मांग भी पूरी हो गई है. साथ ही टीआरई-5 से पहले राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा ली जाएगी. जिससे नए लोगों को भी आगामी शिक्षक भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा.

शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा