उत्तरकाशी के धराली में बादल फटा, हालात बेहद भयावह

कई लोगों के लापता होने की आशंका, संपत्ति को भारी नुकसान 

उत्तराखंड, सटीक संवाद। उत्तरकाशी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच खीर गंगा में मंगलवार को बादल फट गया और हालात बेहद भयावह हो गई. देखते ही देखते धराली बाजार मलबे में तब्दील हो गया और कई लोगों के लापता होने की आशंका है, जबकि संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचा है. जिला प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा हुआ है.

फोटो: धराली बाजार मलबे में तब्दील 

प्रशासन की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया-दिनांक 05 अगस्त 2025 को जनपद उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्रान्तर्गत खीर गाड़ का जलस्तर अत्यधिक वर्षा के कारण अचानक बढ़ गया. जिससे धराली कस्बे में नुकसान की सूचना प्राप्त हुई. उक्त सूचना पर एसडीआरएफ उत्तराखंड, स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग एवं आर्मी सहित आपदा प्रबंधन की समस्त टीमें घटनास्थल हेतु तत्काल रवाना हुईं.

भारतीय मौसम विज्ञान संगठन (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में और भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे स्थानीय निवासी और अधिकारी चिंतित हैं. अधिकारियों ने देहरादून और हरिद्वार सहित कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा?

इस घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दुःख जताया. उन्होंने कहा कि धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है. राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं. इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ.

रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना शामिल

बादल फटने की घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना भी शामिल हुई. एक बयान में कहा गया कि हर्सिल के निकट धराली गांव में एक भीषण भूस्खलन हुआ, जिससे इलाके में अचानक मलबा और पानी का बहाव शुरू हो गया. जवानों को तुरंत तैनात किया गया और वे स्थिति का आकलन करने और बचाव अभियान चलाने के लिए प्रभावित स्थल पर पहुँच गए हैं. नुकसान का आकलन किया जा रहा है इस प्राकृतिक आपदा के दौरान सेना हमारे नागरिकों के समर्थन में पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा