सकलडीहा पीजी कालेज ने निकाला तिरंगा रैली
शिक्षक कर्मचारी और छात्रों ने लिया हिस्सा, आगे भाषण, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता के अलावा अन्य कार्यक्रम होंगे- प्राचार्य
यह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित होना है, जिसमें पहला चरण 2- 8 अगस्त, द्वितीय चरण, 9 -12 अगस्त एवं तृतीय चरण 13 -15 अगस्त 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. महाविद्यालय के प्राचार्य जी ने बताया की आने वाले दिनों में भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता के अलावा अन्य कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के माध्यम से कराया जाएगा. जिसमें छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्याम लाल सिंह यादव, प्रो. उदय शंकर झा, प्रो. इंद्रदेव सिंह, प्रो. विजेंदर सिंह, प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. समीम राईन, डॉ. राजेश यादव, डॉ. अजय यादव डॉ. इंद्रजीत, संदीप सिंह, यज्ञ नाथ पांडेय, अजय कुमार यादव, डॉ अभय कुमार वर्मा एवं अन्य सभी कर्मचारी मौजूद रहे।