भीम आर्मी एवं आसपा कार्यकर्ताओं ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा

राहत कार्यों का लिया जायजा, किसानों के क्षतिपूर्ति के मुआवजा की मांग किया 

चंदौली, भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के जिला इकाई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. राहत कार्यों का जायजा लिया. वहीं जिला प्रशासन से किसानों के हुए क्षतिपूर्ति के उचित मुआवजा की मांग किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार के साथ सिद्धार्थ प्राण बाहु, आकाश जाटव, शनि राव, शेरू निगम, दीवाकर जाटव, रेवती रमण, पंकज कुमार गौतम सहित अन्य रहे.

फोटो : भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों से बात चीत करते हुए 

इन दिनों गंगा में बाढ़ का व‍िकराल रूप लगातार बढ़ता ही जा रहा है. जिले के कई दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. संपर्क मार्ग टूटने से गांवों का आपसी आवागमन ठप हो चुका है. ऐसे में ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावों की तैनाती की है. नावों से राशन, दवाएं पशुओं को चारे और जरूरी सेवाओं उनके तक पहुचाया जा रहा है. जिसका जायजा लेने के लिए आज भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्‍होंने इस दौरान अधिकारियों और जनता की अपेक्षाओं से भी अवगत हुए.

इस बाबत उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बाढ़ चौकियों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम की 24 घंटे तैनाती की गई है, जो लगातार निगरानी कर रही है. वे स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं. किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाई जा रही है. उनकी सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए 250 लोगों को राहत कीट बांटा गया है. लगभग ढाई दर्जन नावें तैनात की गई हैं. जिससे प्रभावित लोग आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर आ-जा सकें और इन्हीं नावों से खाद्यान्न, दवाएं पशुओं को चारे और जरूरी सेवाओं को उनके तक पहुचाया जा रहा है. 

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा