बलुआ पुलिस ने 05 शोहदों को सिखाया सबक

बीएनएसएस एक्ट में की कार्रवाई, चंदौली में मिशन शक्ति 5.0 सख्त 

चंदौली, जिले के थाना बलुआ की पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से शनिवार को 05 शोहदों को उनकी करतूत पर गिरफ्तार कर सबक सिखाते हुए बीएनएसएस एक्ट की धारा 151 में कार्रवाई की है. 

इनमें प्रिंस पुत्र संजय निवासी मजिदहाँ, आशुतोष पुत्र हरवंश निवासी लक्ष्मणगढ, रवीन्द्र कुमार पुत्र यज्ञनारायण व रामवृक्ष पुत्र स्व0 शिवनाथ निवासीगण तारगाँव अजगरा, सतेन्द्र पुत्र महातिम निवासी बेलवानी के हैं.

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उ0नि0 अमित सिंह चौकी प्रभारी मारूफपुर, उ0नि0 विनोद सिंह, उ0नि0 अमरनाथ साहनी, म0का0 खुशबू रानी, म0का0 शालिनी चौधरी थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल थे.

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया कि जिले में मिशन शक्ति अभियान 5.0 चलाया जा रहा है. शोहदे इन दिनों निशाने पर हैं. इसी क्रम में बलुआ पुलिस द्वारा लड़कियों को देखकर फब्तियां कसने वाले 05 शोहदों को गिरफ्तार किया गया है.जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा