सकलडीहा तहसील में 23 तालाब होंगे नीलाम
पूरी जानकारी के लिए पढ़े खबर
चंदौली, जिले के सकलडीहा तहसील में आगामी 07 अक्टूबर को 23 तालाबों की नीलामी होगी. नीलामी में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को 10 प्रतिशत धरोहर राशि जमा करना होगा. नीलामी प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी और कार्य समाप्ति तक चलेगी. तहसील प्रशासन ने नीलामी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.
उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि तहसील क्षेत्र के कुल 23 तालाबों की नीलामी की जाएगी. इनमें चहनियां, सकलडीहा और धानापुर विकास खंडों के विभिन्न गांवों के तालाब शामिल हैं.
चहनिया विकास खंड से कैलावर, प्रभुपुर, सोनहुला, खंडवारी, अजगरा और रूपेठा गांव के तालाब नीलाम होंगे. सकलडीहा विकास खंड से बढ़वलखास, रैपुरा, अमावल और पदुमनाथपुर गांव के दो तालाब शामिल हैं. धानापुर विकास खंड से निदिलपुर, खड़ान, हिनौता, भदाहू, कांधरपुर, फूलपुर उर्फ प्रसादपुर, बहेरी, बसगांवा और एवती गांव के दो तालाबों की नीलामी की जाएगी.
नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्तियों को छह माह पूर्व का आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा. इसके अतिरिक्त, उन्हें 10 प्रतिशत धरोहर राशि भी जमा करनी होगी.
बोली बढ़ने की स्थिति में, प्रति लाख पर 10 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि जमा करनी होगी।