जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

विजेता को मिलेगा बंपर ईनाम, जीवन ज्योति कंप्यूटर पर आज से निःशुल्क मिलेगा फॉर्म

चहनियां, (चंदौली)। क्षेत्र के मारुफपुर स्थित जीवन ज्योति स्कूल कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के द्वारा शनिवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री और राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत राकेश यादव रौशन थे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पत्रकार बेचू राम गुप्ता थे।

फोटो - जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि ब्रांड एंबेसडर राकेश यादव रौशन।

 
  इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश यादव रौशन ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 6 से स्नातक तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में 80 प्रतिशत प्रश्न उनके पाठ्यक्रम से और 20 प्रतिशत प्रश्न कंप्यूटर पर आधारित होंगे। 

 
   उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम बीस स्थान तक आने वाले छात्र छात्राओं को निःशुल्क ट्रिपल सी कोर्स और बीसीसी कोर्स में प्रवेश दिए जाएंगे। इसके साथ ही टॉप करने वाली तीन छात्र छात्राओं को साइकिल और अन्य को मोबाईल फोन, स्मार्ट वाच, घड़ी, स्कूल बैग और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

 
 विशिष्ट अतिथि बेचू राम गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में में कंप्यूटर की शिक्षा देना एक सराहनीय कार्य है। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष रामकुंवर सर ने अंगवस्त्र प्रदान करके किया।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा