देशी पिस्टल, तमंचा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
राहगीरों से करते थे लूट, भेजे गए जेल
चन्दौली, जिले के सकलडीहा थाने की पुलिस को रविवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि भोजापुर रेलवे क्रासिंग से बरठी जाने वाली मार्ग के पास दो युवक देशी पिस्टल देशी तमंचा और जिन्दा कारतूस लिए बुलेट मोटर साइकिल पर खड़े हैं, जो राहगीरों से लूट की घटना कारित करने के फिराक में हैं. सूचना पर पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए मय सामान सहित दोनों युवकों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया.
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुलशन पुत्र हरिवंश राम उम्र करीब 24 वर्ष व गुलशन कुमार गौतम पुत्र रामा प्रसाद गौतम उम्र करीब 25 वर्ष निवासीगण ग्राम नोनार थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली के रूप में हुई.
पुलिस से पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा में बताया गया कि सुनसान स्थान पर खड़े होकर आने जाने वाले राहगीरो को तमन्चा व पिस्टल दिखाकर आर्थिक व दुनियाबी लाभ प्राप्त करते है. साथ ही यह भी बताया कि उनके अन्य साथी भी लूटपाट की घटनाकारित करने में साथ देते हैं।