चंदौली में गौतस्कर का हाफ इनकाउंटर
मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था
चंदौली, सटीक संवाद। जिले के इलिया थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में सोनू अंसारी नामक एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
थाना इलिया पुलिस को गुरुवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि पीकअप वाहन नं0- UP64BT 4656 से गोतस्कर बेजुबानों को लादकर अहरौरा से बिहार की तरफ़ लेकर जा रहे है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल खझरा पहाड़ी के पास वाहन उपरोक्त का पीछा किया तो गौतस्कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया.
प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जिसमे सोनू अंसारी पुत्र स्व0 तस्लीम अंसारी निवासी ग्राम व थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर के बाये पैर मे गोली लगी और दूसरा अभियुक्त छोट्टू यादव भागने में सफल रहा. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
अभियुक्त के कब्जें से तमंचा 315 बोर, जिन्दा कारतूस व वाहन पर लदे 08 बेजुबानो को बरामद किया गया, जिन्हे नजदीकी गौशाला पहुंचाया गया है. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर है सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही कर रही है. लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है.
पुलिस से पूछताछ में अभियुक्त के द्वारा बताया कि हम लोग पशुओं को वध हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे. मैं तथा मेरा एक और साथी जो भागा है इन पशुओ को मध्य प्रदेश से लेकर आ रहे थे स्थान मुझे नहीं मालूम है, छोटू यादव जो मेरा साथी भागा है उसका घर थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज मे है।