कमालपुर दंगल कमेटी के अध्यक्ष नीरज अग्रहरि महामंत्री दिनेश गुप्ता बने
03 अक्तूबर को होगा विराट कुश्ती दंगल, सैकड़ों साल से दशहरा के दूसरे दिन होता चला आ रहा है
चंदौली, जिले के कमालपुर कस्बा स्थित इमामबाड़ा के समीप आगामी 03 अक्टूबर को विराट कुश्ती दंगल होना है.जो सैकड़ों साल से दशहरा के दूसरे दिन होता चला आ रहा है. दंगल सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए कमेटी ने शनिवार को बैठक कर नीरज अग्रहरि को अध्यक्ष और दिनेश गुप्ता को महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया.
बता दें कि कमालपुर कस्बे में सैकड़ों वर्षों से रामलीला व दशहरे के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय इण्टर कालेज के मैदान में मेला व दूसरे दिन व्यापारियों व दंगल कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में विराट कुश्ती दंगल कराया जाता है. दंगल में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पहलवान व रेलवे डीएल डब्लू के नामी गिरामी पहलवान प्रतिभाग करते है.
बैठक में मदन मोहन रस्तोगी व राजीव अग्रहरि को संरक्षक, दयाराम यादव पूर्व प्रधान को व्यवस्थापक, नीरज अग्रहरि पत्रकार को अध्यक्ष, संतोष कुमार, संजय रस्तोगी, मुकुंद जायसवाल को उपाध्यक्ष, दिनेश गुप्ता को महामंत्री अमरनाथ जायसवाल को कोषाध्यक्ष, मनोज अग्रहरि, दिलीप त्रिशूलिया, सच्चिदानंद गुप्ता उर्फ मोनू, पप्पू वर्मा को मंत्री, भरत रस्तोगी, पीयूष यादव, अभिलाष यादव उर्फ पप्पू को संगठन मंत्री बनाया गया.
इस मौके पर मदन मोहन रस्तोगी,शिवजी वर्मा ,मनोज यादव, गणेश अग्रहरि, पीयूष यादव, सोनू गुप्ता, भरत रस्तोगी, बिनोद जायसवाल, विकास गुप्ता, विपिन रस्तोगी, अशोक अग्रहरि, पप्पू अली, इमरान अली आदि रहे।