आखिरकार पड़रिया में धरनारत ग्रामीणों के आगे शासन ने घुटने टेक ही दिया

विद्यालय मर्ज का आदेश लेना पड़ा वापस, भीम आर्मी और आसपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग

चंदौली सटीक संवाद। जिले के सुदूर वनांचल नौगढ़ के पड़रिया में धरनारत ग्रामीणों के आगे आखिरकार शासन ने  घुटने टेक ही दिया. प्राथमिक विद्यालय पड़रिया को कंपोजिट विद्यालय धनकुवारी में मर्ज किए गए आदेश को उनकी जिद्द के आगे वापस लेना ही पड़ा, हालांकि ग्रामीणों ने इस जीत को धरने का समर्थन कर रही भीम आर्मी और आसपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का श्रेय दिया.

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्राथमिक विद्यालय पड़रिया को 50 बच्चों से कम की संख्या होने के कारण जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी द्वारा कंपोजिट विद्यालय धनकुवारी में मर्ज किया गया था. जिसके विरोध में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के समर्थन में लगातार 20 दिन तक धरना प्रदर्शन जारी रहा. 

धरने के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा मौके पर जाकर उनकी समस्याएं सुनी गई थीं. जिसको उन्होंने जायज माना और लगातार धरना प्रदर्शन जारी रहने के कारण उन्हें विद्यालय मर्ज के आदेश को बुधवार को निरस्त करना पड़ा. हालांकि इस जीत का श्रेय धरनारत ग्रामीणों ने भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं को दी है. उन्होंने बताया कि भीम आर्मी जिला संरक्षक रामचन्द्र राम, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार भारती और जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार तथा लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्य ने इस धरने का पुरजोर समर्थन दिया था।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा