एलटी मॉडल स्कूल एक सप्ताह से बंद,नहीं पहुच रहे शिक्षक,घूम रहे बच्चे

चन्दौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा कस्बा स्थित एलटी मॉडल स्कूल एक सप्ताह से बंद चल रहा है।बुधवार को भी 11:30 बजे बंद रहा।स्कूल के बंद होने से बच्चो का पढ़ाई बाधित है।


अभिभावकों ने उच्चाधिकारियों से बिद्यालय खुलवाने की मांग किया है।प्रधानाध्यापक राजीव उपाध्याय का कहना है कि बिद्यालय में जलजमाव होने से बिद्यालय नही खुल रहा है।
आपको बता दे कि सकलडीहा इंटर कालेज के पास एलटी मॉडल स्कूल है।


यह विद्यालय कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए संचालित किया जाता है। इसमे कुल 129 बच्चे पंजीकृत है।और इनको शिक्षित करने के लिए प्रधानाध्यापक सहित कुल 5 शिक्षक तैनात किए गए है।और मिड-डे-मिल के लिए रसोइया।लेकिन पिछले दिनों हुई बरसात से स्कूल के सामने जलजमाव हो गया है।


शिक्षकों का कहना है कि जलजमाव से परेशानी हो रही है।लेकिन विडम्बना यह है कि शासन द्वारा इतना खर्च के बाद भी बिद्यालय का बंद होना।और उच्चाधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही न होना।यह बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है।जबकि यह स्कूल तहसील और डायट कार्यालय से सटा हुआ है।उसके बाद भी नही खुल रहा है।


अब इससे स्वतः ही दूर-दराज संचालित स्कूलों की स्थिति का आकलन किया जा सकता है।इस सम्बंध में एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने एबीएसए को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा