अमर शहीद कुलदीप मौर्य को श्रद्धांजलि अर्पित करते लोगों की आंखें हुई नम
रजौरी बार्डर पर 2020 में हुए थे शहीद, धानापुर का पूरा चेता दुबे फिर हुआ गमगीन
चंदौली, सटीक संवाद। जिले के अमर शहीद कुलदीप मौर्य की पांचवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते लोगों की आंखें नम हो गई, कुलदीप रजौरी बार्डर पर युद्ध के दौरान 06 सितंबर 2020 को शहीद हो गए थे, धानापुर के पूरा चेता दुबे कुलदीप के पुण्यतिथि गांव एक बार फिर गमगीन हो गया. इस मौके पर गायक, कवि, सम्भ्रांत, प्रबुद्धजन, नेता, महिलाएं पुरुष नौजवान बूढ़े बच्चे मौजूद रहे.
चंदौली जनपद के धानापुर क्षेत्र के पूरा चेता दुबे में अमर शहीद कुलदीप मौर्य की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. वे भारतीय सेना में कार्यरत थे और रजौरी बार्डर पर युद्ध के दौरान 06 सितंबर 2020 को शहीद हो गए थे.
कार्यक्रम में चंदौली जनपद के पूर्व सैनिक मण्डल ने अमर कुलदीप मौर्य को नम आंखों से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान धानापुर थाना प्रभारी डॉ आशीष मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, बसपा के स्वतंत्र प्रकाश दूबे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश यादव, प्रशांत कुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महंगू राम, अर्जुन प्रसाद आर्य, रामजी मौर्य, राजकुमार मौर्य, अजहर खान, सतीश सेठ आका, सहित हजारों लोगों ने शिरकत किया. वहीं अमर कुलदीप फाउंडेशन के संचालक मुकेश कुमार मौर्य ने आए हुए सभी अतिथियों का आव भगत किया.
इस मौके पर गायक, कवि, सम्भ्रांत, प्रबुद्धजन, नेता, महिलाएं पुरुष नौजवान बूढ़े बच्चे मौजूद रहे. ज्योति सरगम, पुष्पा यादव, राजेश आजाद, सेचन यादव, मंगल कवि, गोलू यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करके बीर कुलदीप की अमर गाथा गाकर माहौल गमगीन कर दिया।