किसान नेता पिंटू पाल ने सिंचाई विभाग के बड़े भ्रष्टाचार और लापरवाही का खोला पोल

डेढ़गावां माइनर की सफाई का स्वयं उठाया जिम्मा, लंबी सिल्ट और झाड़-झंखाड़ बाहर निकलवाया, टेल तक नहीं पहुंच पाता था पानी 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने सिंचाई विभाग के बड़े भ्रष्टाचार और लापरवाही का गुरुवार को पोल खोल दिया. डेढ़गावां माइनर की साफ सफाई का स्वयं जिम्मा उठाया और अपने खर्च से मजदूर लगाकर लंबी सिल्ट और झाड़ झंखाड़ को बाहर निकलवाया. हजारों किसानों के टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता था.

फोटो : डेढ़गावां माइनर की साफ सफाई कराते किसान नेता पिंटू पाल 

 
क्षेत्र के लालबहादुर सिंह, दीपक मौर्या, गणेश सिंह, नीरज अली ,अनिल सिंह, रामअवध यादव ,बनारसी यादव, मुखतार यादव आदि किसानो ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने माइनर की सफाई के नाम पर सरकार को खूब चुना लगाया है और के लाखों रुपए का बंदरबांट कर लिए हैं.


धरातल पर हकीकत यह है कि जितनी भी माइनर देखी जायेगी किसी की सफाई नहीं की गई. सब की सब झाड़ झंकाड और लंबी सिल्ट से पटी पड़ी है.सिंचाई विभाग के अधिकारियों की उदासीनता पर किसान यूनियन ने माइनर की अपने खर्चे से आज साफ सफाई कराया है. 


इनके इस प्रयास की जितनी भी सराहना किया जाए वह बहुत ही कम होगी. किसानों की हर एक समस्या को तत्परता से उठाने और उसे निस्तारण कराने में किसान नेता पिंटू पाल के योगदान का क्षेत्र के किसान सदैव ऋणी और आभारी रहेंगे.

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा