चंदौली में जाम से जाम लड़ाना बना शामत

27 शराबियों पर कार्रवाई, सड़क किनारे शराब सेवन करते पकड़ाए 

चन्दौली, सटीक संवाद। राजदरी-देवदरी पर्यटक स्थल पर आये हुए सैलानियों को सड़कों के किनारे अपनी कारों में बैठकर जाम से जाम लड़ाना रविवार को शामत बन गया. पुलिस द्वारा पकड़े गए 27 शराबियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई. साथ ही सैलानियों को झरने से दूर रहने की हिदायत दी गई.

कार्रवाई का उद्देश्य
पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने, अराजकता फैलाने, और अन्य गतिविधियों में शामिल होने वाले लोगों पर लगाम कसने, शराब पीने के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया है. 

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों पर प्रक्रिया
पुलिस द्वारा पकड़े गए 27 नशेड़ियों को कानूनी चेतावनी दी गई और उनसे निजी मुचलका भरवाया गया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया. 

जारी रहने का आश्वासन
चन्दौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले कुल 27 शराबियों के विरूद्ध धारा 292 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई. इसके साथ ही देवदरी पर्यटक स्थल आये हुए सैलानी को झरने से दूर रहने की हिदायत दी गई. यह अभियान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया गया और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा. 

जागरूकता
पुलिस ने शराब पीने के शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान के बारे में भी लोगों को जागरूक किया. 

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा