विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आजाद समाज पार्टी कसी कमर

सैकड़ों लोगों को दिलाई सदस्यता, डॉ आंबेडकर और कांशीराम के मिशन को मजबूत करने का सहयोग मांगा

चंदौली, जिले के विकास खण्ड नौगढ़ के नर्वदापुर रविदास मंदिर प्रांगण में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी ने रविवार को कार्यकर्ता बैठक बुलाया, बैठक में कार्यों की समीक्षा ली, वहीं सैकड़ों लोगों को सदस्यता देकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूती प्रदान करने का आवाह्न किया.

फोटो: नर्वदापुर में नए सदस्यों को शपथ दिलाते हुए 


भीम आर्मी जिला संरक्षक रामचंद्र राम ने किसी भी नेता का नाम लिए बिना उन्होंने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर तीखे हमले किए. 15 वर्ष से उत्पीड़न और अभद्रता सहने का तंज कसकर अनुसूचित वर्ग से डॉ भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के मिशन को मजबूत करने का सहयोग मांगा, साथ ही पिछड़ों और मुस्लिमों से एकजुट होकर सम्मान वापस पाने के लिए साथ आने का आह्वान किया.


आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार भारती ने कहा कि कहा कौन चाहता था कि हम पिछड़े रहें, अनपढ़ रहें और आगे न बढ़ पाएं, लेकिन हमारे महापुरुषों ने हमें सम्मान से जीने का हक दिलाया, अब बिखरकर हम फिर पिछड़ रहे हैं. आजाद समाज पार्टी कांशीराम की तर्ज पर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक फार्मूले पर आगे बढ़ रही है. 


बैठक में अभिमन्यु कुमार, अभय कुमार, विश्वजीत भारती, शिवपूजन राम, मुन्ना ,इंद्रजीत, शंकर ,रामचन्दर , विकास रामझूल ,रामप्रवेश , श्याम किशोर ,रमेश ,देवी लाल मंजू ,मनोज कुमार ,अनिल कुमार मिस्त्री अभय कुमार , लालब्रत, लल्लन ,राजकुमार , प्रदीप कुमार बैद्य जी आदि सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर सदस्यता ग्रहण किए.


 अंत में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार गाडगे ने सभी नये सदस्यों को शपथ दिलाई.
बैठक की अध्यक्षता अभिमन्यु कुमार संचालन राजमणि राज ने किया

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा