चंदौली पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पर सख्त

403 वाहनों से 5,45,300 का काटा चालान, चलाया जागरूकता अभियान 

चंदौली, सटीक संवाद। पुलिस  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के चौराहे तिराहे पर लगातार चेकिंग अभियान चलाकर सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में मंगलवार को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले 02 वाहन, मोडिफाइड साइलेन्सर वाले 02 वाहन, बिना हेलमेट के 242 वाहन व नो पार्किंग में खडी 60 वाहनों सहित कुल 403 वाहनों का यातायात का अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए 5,45,300 रूपये का चालान काटा है.


वहीं आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि कार या अन्य बड़े वाहनों को चलाते समय "सीटबेल्ट" का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें

इस बाबत यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि आज चेकिंग के दौरान कुल 403 ऐसे वाहन चालक पाए गए जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया. उनके खिलाफ यातायात की अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए 545300 रुपए का चालान काटा गया है. साथ ही यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए आमजन व वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा