मुलायम सिंह यादव सेना के जवानों के लिए अनेक कार्य किए- रामअवध यादव

तीसरी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, ज्ञानी जैल सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजन

रिपोर्ट। राकेश यादव रौशन

चहनियां/चंदौली। क्षेत्र के जमालपुर स्थित पंचायत भवन पर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव जी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर 'देश के विकास में मुलायम सिंह यादव का योगदान' विषयक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया.जिसके मुख्य अतिथि पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख चहनियां राम अवध यादव थे.

फोटो - स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते ज्ञानी जैल सिंह

  इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के रक्षामंत्री रहते हुए मुलायम सिंह जी ने सेना के जवानों के लिए अनेक कार्य किए. पहले सैनिकों के शहीद होने पर उनके घरवालों को सिर्फ इनका टोपी और जूता दिया जाता था. अब सम्मान अंतिम संस्कार होता है.

  विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान ज्ञानी जैल सिंह यादव ने कहा कि अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में मुलायम सिंह जी ने दलितों पिछड़ों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ा। उन्होंने समाज के दबे कुचलो का सर्वांगीण विकास किया. कार्यक्रम का संचालन रामलखन और अध्यक्षता प्रेमनारायण यादव ने किया।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा