बाबा साहब ने वंचितों की दयनीय स्थिति सुधारने के लिए शिक्षा व आरक्षण की व्यवस्था दी थी -अर्जुन आर्या

आज लोगों को सरकार गर्त में डाल रही, पाठशाला को बंद कर मधुशाला की दुकान बढ़ा रही 
 
चंदौली, जिले के सदर ब्लॉक अंतर्गत रामपुर (करनपुर) में बुद्ध ज्योति डॉ अंबेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में संविधान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की रविवार को योजना बनाई गई. संगोष्ठी की शुरुआत सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया.

फोटो: अर्जुन प्रसाद आर्य रामपुर में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए 

दरअसल लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के बैनर तले वर्ष 2008 से जिले में संविधान दिवस 26 नवंबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. बाबा साहब के विचारों को वक्ताओं द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला जाता है. इस दौरान उपस्थित वृद्धजनों में कंबल वितरण और विशिष्ट जनों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाता है. 

फोटो; संगोष्ठी में उपस्थित प्रबुद्धजन व अन्य 

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्य ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कलम रूपी हथियार से लैस होना होगा, तभी वंचित समाज का भला होगा. बाबा साहब डॉ अंबेडकर ने शोषितों दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यको और महिलाओं की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए आरक्षण की व्यवस्था दी थी. आज लोगों को सरकार गर्त में डालने के लिए पाठशाला को बंद कर मधुशाला की दुकान बढ़ा रही है. लोगों में थोड़ा सा बदलाव हुआ कि लोग नशे का आदी होने लगे जो फिर गर्त में जाने का कारण बन रहे है. शिक्षा को महंगी कर दिया गया है. शिक्षा से वंचित समाज को गुलाम बनाने के लिए सारे षड्यंत्र रचे जा रहे हैं. अब अपने आप को खुद अपने बारे में सोचना होगा.

एड रामजन्म बागी ने बताया कि हमारे समाज के लोग अब गुटों में बंटना चालू कर दिए हैं. अब उनको सोचना होगा कि वे अत्याचारियों का समर्थन करने वाले के साथ रहेंगे या अत्याचार का मुंहतोड़ जवाब देने वाले का साथ देंगे.
आनंद कुमार ने बताया कि जिले का यह प्रथम गांव है, जहां सन 1972 में बाबा साहब के किताबों की लाइब्रेरी हुआ करती थी, यहां के लोग डॉ अंबेडकर के विचारों से काफी प्रेरित थे, उस जमाने में यहां दूर दूर से लोग आकर ज्ञानवर्धक किताबों का अध्ययन किया करते थे. संगोष्ठी का धन्यवाद ज्ञापन प्रेम शंकर बौद्ध और संचालन विधि अधिकारी रामसुभाष ने किया.

इस दौरान विजयानंद, संजय मास्टर, आनंद कुमार, एड.अरुण कुमार, एड गोकुल राम, एड अरविन्द कुमार पंकज, एड विजय कुमार, देवा कुलकर्णी, विनय कुमार, विजय कुमार, रामसरन, वीरेंद्र कुमार, रविन्द्र प्रताप, कुंवर जाटव, पिंटू कुमार, संतोष गौतम, संतोष कुमार, सुरेश कुमार, अजीत कुमार, अमरकांत, धर्मराज, मोहन राम, हरिशंकर त्यागी सहित सैकड़ों समर्थकों ने कार्यक्रम में संबल प्रदान किया।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा