चंदौली पुलिस ने देशी असलहा और दो कारतूस के साथ एक को दबोचा
बेचने जा रहा था बिहार, भेजा गया जेल
चन्दौली, जनपद की थाना सैयदराजा पुलिस ने जेठमल तिराहे पर चेकिंग के दौरान वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के धमहापुर (हरदत्तपुर) निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र स्व० बलिराम को 315 बोर के देशी असलहा और 02 जिन्दा कारतूस के साथ दबोच लिया. वह बिहार में उसे बेचने के लिए जा रहा था. पुलिस को देख हाइवे पर भागने का प्रयास किया, किन्तु सफल नहीं हुआ. उसे थाना हाजा पर लाकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया.
सैयदराजा पुलिस टीम जेठमल तिराहे पर रविवार को चेकिंग कर रही थी कि उसे TVS अपाची वाहन से चन्दौली की तरफ से सैयदराजा की ओर आता एक व्यक्ति दिखाई दिया. पुलिस टीम को देख कर NH-2 हाइवे की ओर मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया.
भागने का कारण पूछने पर पुलिस से बताया कि मेरी लोवर के ऊपरी हिस्से मे देशी असलहा व उसके बाए जेब मे 02 जिन्दा कारतूस है, जिसे लेकर बेचने के लिए बिहार जा रहा था कि आप लोगों ने हमें गिरफ्तार कर लिया है।