चार माह का राशन डकार गया कोटेदार

ऑफिसों का चक्कर लगाता रहा फरियादी, शिकायत के 20 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, जिला पूर्ति अधिकारी दिए गैर जिम्मेदाराना बयान 

चंदौली। जिले के बरहनी ब्लॉक के महारानी बाकरपुर के कार्ड धारकों ने चार माह का राशन कोटेदार पर डकार जाने का आरोप लगाया है।फरियादियों का कहना है कि कार्यालयों का चक्कर लगाता रहे। शिकायत के 20 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

फोटो: सांकेतिक फोटो 

जबकि इसकी शिकायत अधिकारियों सहित आईजीआरएस पर कई बार किया गया, लेकिन कोटेदार पर इसका कोई असर नहीं हुआ और अंगूठा लगवाकर राशन देने से मना कर दे रहा है। 



वहीं गरीबों के इस राशन में जमकर घटतौली भी कर रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी मनीष बिक्रम ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। पूछा जाने पर बताया कि एसडीएम सदर का मामला है, वही बता सकते है।

 उनके इस बयान से सहज ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीड़ितों की शिकायत को वह कितने गंभीरता से ले रहे हैं। वहीं कोटेदार सुभाष कौशल ने बताया कि केवल एक महीने का राशन बकाया है।


लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा