Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ की निरोधात्मक कार्रवाई

शांति भंग होने की आशंका और अपराध नियंत्रण, भूमि विवाद से जुड़े मामले शामिल 

चंदौली,सकलडीहा। प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा विभिन्न ग्रामो में शांति व्यवस्था की दृष्टिगत कुल 10 अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई.

पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका और अपराध नियंत्रण हेतु की है.जो अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है.जिसमें जमीन विवाद से जुड़े मामले भी शामिल हैं.

जिनमें गोविन्द राय पुत्र झेगुंर उम्र करीब 33 वर्ष, सुजीत राय पुत्र झेंगुर राय उम्र करीब 26 वर्ष, भोला राय पुत्र झेगुंर राय उम्र करीब 27 वर्ष निवासीगण सकलडीहा, राजेश राय पुत्र स्व0 छविनाथ राय उम्र करीब 35 वर्ष, पवन राय पुत्र राजन राय उम्र करीब 19 वर्ष, साहिल पुत्र राजेश उम्र करीब 18 वर्ष 
निवासीगण ग्राम बरठी,अभिषेक उर्फ मुलायम खरवार पुत्र मदन खरवार उम्र करीब 24 वर्ष, शिवकुमार पुत्र वकील खरवार उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम पदुमनाथपुर, विकास यादव पुत्र बनारसी यादव निवासी ग्राम शिवगढ़ थाना व जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष व दीनबन्धु यादव पुत्र देवेन्द्र यादव उर्फ वकील यादव निवासी ग्राम तेनुवट उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, उ0नि0 राणा प्रताप यादव,उ0नि0 जगदीश कुमार यादव,हे0का0 सतीश कुमार,का0 सौरभ पटेल,का0 रणविजय, का0 प्रश्विन कुमार दूबे कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ