धानापुर,चन्दौली। थाना क्षेत्र के दिया गांव में बीते दिनों सुनीता पत्नी बिन्दू यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में पेट दर्द के कारण मृत्यु होने का मामला सामने आया था। जिसपर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया तथा विसरा सुरक्षित कर जांच हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था।
प्रयोगशाला रिपोर्ट में मृतका की मृत्यु विषाक्त पदार्थ के सेवन से होना पाया गया। विवेचना एवं गवाहों के बयान से यह पुष्टि हुई कि मृतका के पति बिन्दू यादव द्वारा उसे विषाक्त पदार्थ खिलाया गया। आरोपी पति की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, हे0का0 सुमित कुमार सिंह, का0 इन्द्रजीत यादव थाना धानापुर जनपद चन्दौली शामिल थे।