तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत

वाहन छोड़ चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

चन्दौली, बबुरी। थाना क्षेत्र के लेवा–इलिया मार्ग पर भूड़कुड़ा गांव के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल पत्नी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

फोटो: जिला अस्पताल में स्ट्रैचर पर मृत पड़ी नीलम 

जानकारी अनुसार कटरिया गांव निवासी विनोद यादव (38) अपनी पत्नी नीलम (35) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे. जैसे ही वे भूड़कुड़ा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनोद यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीलम गंभीर रूप से घायल हो गईं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीलम को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

इस संबंध में बबुरी थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को थाने पर लाकर खड़ा कर दिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा