चंदौली में दिव्यांग बच्चों को बाटा गया उपकरण

स्कूल जानें के लिए प्रेरित कर बढ़ाया गया हौसला 

चहनियाँ (चंदौली)। भारतीय कृत्रिम निर्माण निगम के सहयोग से बी0आर0सी0 चहनियां पर उपलब्ध सहायक उपकरण यन्त्र खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अमिता श्रीवास्तव द्वारा श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों को हियरिंग ऐड तथा  6-14 वर्ष के दृष्टि बाधित एवम शारिरीक़ अक्षमता वाले 131 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण यन्त्र उपलब्ध कराया गया.

फोटो: दिब्यांगों को ट्राई सायकिल व अन्य उपकरण बाटते खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय व अमिता श्रीवास्तव

सुरेंद्र प्रताप सहाय ने कहा कि इन बच्चों को उपकरण बहुत ही जरूरी है, दिब्यन्गों का सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है और हम सब का कर्तव्य बनता है इनका सेवा करना है. उन्होंने कहा कि सभी दिबयांग बच्चे उपकरण का लाभ ले और स्कूल अवशय जाए तभी हम लोगो का सपना पूरा होगा.

अमिता श्रीवास्तव ने कहा कि आप लोग तन से दिबयांग हैं मन से नही, अपने दिमाग से निकाल दीजिये की हम दिबयांग हैं. आप बड़ा से बड़ा काम कर सकते हैं. 

इस दौरान दौरान  सत्यनारायण, सुरेंद्र, योगेंद्र, राजेश पाण्डेय, शुभम यादव, रितेश, अनुराधा, राजेश पाल, रामदरश प्रसाद, देवेंद्र कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा