Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बच्चे को कैरियर बनाने के लिए गाइडेंस की जरूरत होती है: डॉ संजय यादव

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पपौरा में कैरियर गाइडेंस का आयोजन

मुख्य अतिथि डॉ. संजय यादव, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आरबी यादव और ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन रहे।

चहनियां, (चंदौली)। क्षेत्र के पपौरा स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पर गुरुवार को कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट चंदौली के निदेशक डॉ. संजय यादव, विशिष्ट अतिथि द्वय ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन और समाजसेवी आरबी यादव थे।

फोटो - पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पपौरा पर कैरियर गाइडेंस में बोलते मुख्य अतिथि डॉ. संजय यादव।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. संजय यादव ने कहा कि बच्चे को भविष्य में क्या बनना है, यह उसे पहले से ही पता होना चाहिए, इसलिए उसको कैरियर बनाने के लिए गाइडेंस की जरूरत होती है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आरबी यादव ने कहा कि पहले जब बच्चे इंटर पास करते थे, तब सोचते थे कि उन्हें अब क्या करना है। लेकिन आज प्राथमिक विद्यालय में ही उनको कैरियर बनाने का मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जो सराहनीय है। 

दूसरे विशिष्ट अतिथि चंदौली जिले के ब्रांड एंबेसडर राकेश यादव रौशन ने कहा कि आज हर क्षेत्र में बच्चे अपना कैरियर बना सकते हैं, जिसमें वे पारंगत हों। रुचि के अनुसार ही कैरियर को चुनें, जिससे वह कार्य बोझ न लगे। माता - पिता बच्चों को अपने मन माफिक कैरियर चुनने का दबाव बनाने की उनकी योग्यता के अनुसार कैरियर बनाने की आजादी दें। आज दिव्यांग बच्चों को भी कैरियर बनाने के तमाम अवसर हैं, जिसमें वो आगे बढ़ सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य श्याम सुंदर यादव ने किया।
इस अवसर पर शिक्षिका नेहा त्रिपाठी, मुकेश खरवार, युवा समाजसेवी साहब लाल यादव, लेखपाल चंदन यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ