Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली में 1.40 करोड़ की अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

दादरी नोएडा से बिहार ले जाए जा रही
थी, कागज गुल्लियों के पीछे छिपाई गई थी 

सटीक संवाद, मंगलवार, 10 मार्च 2026। चंदौली के थाना सैयदराजा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दादरी नोएडा से बिहार ले जाए जा रही 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (7473.36 लीटर) बरामद हुई। कागज की गुल्लियों के नीचे छिपाई गई शराब की अनुमानित कीमत 1.40 करोड़ रुपये है। दो शातिर तस्कर गिरफ्तार किए गए।

9 मार्च 2026 को मुखबिर सूचना पर NH-19 हाइवे, जेठमलपुर काले पीर बाबा मजार के पास चेकिंग के दौरान राजस्थान नंबर ट्रक (RJ14JQ3205) रोका गया। तलाशी में ट्रक के आगे कागज गुल्लियों के पीछे शराब मिली, जो "For Sale in Punjab Only" लेबल वाली थी। चालक व परिचालक को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त हरिश्चंद्र (28 वर्ष), ग्राम नगला इतवारी, थाना भोगांव, मैनपुरी व अंकित, ग्राम मिसौरा, थाना भोगांव, मैनपुरी के रहने वाले हैं।ट्रक धारा 207 MV Act के तहत सीज। मु0अ0सं0 77/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज, अपराधिक इतिहास जांचा जा रहा।

बरामद शराब ब्रांडROYAL STAGE: 49 पेटी (180ml), 55 पेटी (375ml), 55 पेटी (750ml)।IMPERIAL BLUE: 100 पेटी (180ml), 195 पेटी (375ml), 145 पेटी (750ml)।BLUE STAR: 250 पेटी (180ml, 2160 लीटर)।
अन्य: 2 मोबाइल फोन।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में  थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, उ0नि0 राजेश कुमार, का0 शंकर प्रसाद, का0 वृजेश चौहान व स्वाट प्रभारी रामजनम यादव व टीम सदस्य शामिल थे। अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया व एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चल रहे अभियान की यह बड़ी सफलता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ