Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुगलसराय पुलिस की बड़ी सफलता: 38 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

चन्दौली के मुगलसराय थाना पुलिस ने जले हुए मोबिल ड्रमों में छिपाकर तस्करी कर रहे 38 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देशन में चन्दौली के एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में यह कार्रवाई की गई। 

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने 17 मार्च 2026 को सुबह 5:35 बजे मुखबिर सूचना पर चकिया तिराहे पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। 

गोधना बाईपास से आ रहे टाटा मैजिक वाहन (CG-07 AT-3053) को घेराबंदी कर रोका गया। वाहन की तलाशी में ड्रमों के अंदर टेप से पैक 38 बंडल गांजा (कुल 38 किलो) बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में चालक निरंजन कुमार (20 वर्ष) और राजू कुमार (20 वर्ष), दोनों भोजपुर, बिहार के निवासी शामिल हैं। जिनके पास से वाहन, 3 मोबाइल फोन और 300 रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के हनुमना से आकाश नामक व्यक्ति ने पहड़िया, वाराणसी पहुंचाने के लिए 14,000 रुपये लालच दिया था। पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने जले हुए मोबिल ड्रमों में गांजा छिपाया था। कानूनी कार्रवाई
थाना मुगलसराय में मुकदमा संख्या 0126/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत दर्ज। आगे की जांच जारी।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंहउ .नि. अजय कुमार (चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी)उ.नि. मुंशी यादव, हे.का. संतोष शाह, सुरेन्द्र कुमार, अतुल सिंह,का. मनीष यादव शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ