Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्याज की बोरी में छिपी 70 लाख की शराब

चोर डाल-डाल, पुलिस पात-पात

सटीक संवाद, 28 मार्च 2026, चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में NH-19 पर पुलिस ने मध्य प्रदेश के ट्रक (MP33H 3042) को चुनौती दी। चालक हरिओम धाकड़ ने सफाई दी, "प्याज लदा है," लेकिन 175 प्याज की बोरियों की तलाशी में 407 पेटी इम्पिरियल ब्लू शराब (मूल्य 70 लाख रुपये) बरामद हो गई।

बिहार की शराबबंदी का फायदा उठाकर शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से दरभंगा (बिहार) जा रही थी यह खेप। मुखबिर की सूचना पर स्वाट, सर्विलांस और थाना टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। चालक को गिरफ्तार कर मामला धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत  मु0अ0सं0 91/2026 दर्ज।

टीम में अहम भूमिका: थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, स्वाट प्रभारी रामजनम यादव, उ0नि0 आशीष मिश्रा आदि। ADG पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। यह घटना बिहार-यूपी बॉर्डर पर शराब तस्करी रोकने की पुलिस मुहिम को मजबूत संदेश देती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ