90 हजार रिश्वतखोरी का मामला, बातचीत का ऑडियो पुलिस को सौंपा
चंदौली के ARTO कार्यालय में तैनात सिपाही दुर्गा श्रीवास्तव को ट्रांसपोर्टर से 90 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।
शिकायतकर्ता सुनील कुमार यादव (नसीरपुर, नोनहरा, गाजीपुर), TSY ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक। कंपनी के 20 ट्रक गिट्टी परिवहन करते हैं। 19 फरवरी रात को चंदौली-मिर्जापुर बॉर्डर (बरईपुर) पर सिपाही ने ट्रक (UP61AT9057) रोका, चंदौली लाया, चालान किया और सीज कर दिया।
प्रति ट्रक मासिक 5,000 रुपये 'एंट्री फीस' का दबाव बनाने का आरोप लगाया। कहा पहले 90,000 रुपये ऑनलाइन और कुछ नकद राशि दी जा चुकी है।साक्ष्य के रूप में सिपाही से बातचीत का ऑडियो पुलिस को सौंपा गया।
कार्रवाई में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह मुकदमा दर्ज कर सिपाही को जेल भेजा। सीओ सदर देवेंद्र कुमार आगे जांच करेंगे।यह मामला परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार को उजागर करता है, जहां ओवरलोड ट्रकों को पास करने के नाम पर ट्रांसपोर्टरों से वसूली आम है। क्षेत्र में ऐसी शिकायतें बढ़ रही है।
0 टिप्पणियाँ