Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा पीजी कॉलेज में नारी सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण अभियान

विकसित भारत 2047 में महिलाओं की भूमिका पर निबंध,स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

सटीक संवाद,12मार्च। चंदौली के सकलडीहा पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने महिला सुरक्षा, नारी सम्मान और पर्यावरण संरक्षण पर ग्रामीण स्तर पर जागरूकता जोरदार अभियान चलाया।

डॉ. अनिल कुमार तिवारी व श्याम लाल सिंह यादव के निर्देशन में स्वयंसेवक सकलडीहा के अंबेडकर नगर ग्राम व टिमिलपुर मलिन बस्ती पहुंचे। यहां नारों के जरिए महिलाओं के अधिकार, सम्मान व सुरक्षा पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

अभियान के तहत “विकसित भारत 2047 में महिलाओं की भूमिका” विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।दोपहर के बौद्धिक सत्र में डॉ. इंद्रजीत सिंह ने महिला सुरक्षा-सम्मान पर जोर दिया, जबकि संदीप कुमार सिंह ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण व पर्यावरण बचाव पर व्याख्यान दिया।

श्याम लाल सिंह यादव ने संचालन किया तथा डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने धन्यवाद दिया। एनएसएस की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ