Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भदाहूं चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप

रात में बिना महिला पुलिसकर्मी के पति-पत्नी को घर से घसीटा, धक्का-मुक्की कर सुनसान जगह छोड़ा

चंदौली, 16 मार्च 2026। धानापुर थाना क्षेत्र की भदाहूं चौकी के इंचार्ज पर एक महिला ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। पीड़िता का दावा है कि रात के समय बिना किसी महिला पुलिसकर्मी के उसके पति के साथ घर से घसीटा गया, धक्का-मुक्की की गई और सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया, जहां जान का खतरा महसूस हुआ। अगले दिन उसी समय फिर उठाकर दो दिनों तक हिरासत में रखा गया, फिर जेल भेज दिया गया।महिला ने चौकी प्रभारी पर अभद्रता, पुलिस नियमों का खुला उल्लंघन और पक्षपात का आरोप लगाया है। 

पीड़िता के अनुसार गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक तरफा कार्रवाई करते हुए 
उनके पति को दो दिनों तक परेशान किया फिर जेल भेज दिया। पुलिस विपक्षी पक्ष का सहयोग कर रही है और उसे प्रताड़ित कर रही है। पीड़िता ने बताया कि यह सब बिना किसी उचित कार्रवाई या महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी के हुआ, जो पुलिस प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लंघन है।

 उसे "रात में घर से खींच लिया गया, धक्कों से पीटा और जंगल जैसी जगह छोड़ दिया। अगले दिन फिर वही डरावना अनुभव दोहराया गया।"पीड़िता ने एसपी से तत्काल निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय स्तर पर यह मामला पुलिस की मनमानी और ग्रामीण महिलाओं की असुरक्षा को उजागर कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ