चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के बिरना गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। सोमवार शाम को हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें दो का वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
सोमवार शाम करीब 7 बजे सतीश मौर्य द्वारा विवादित जमीन पर टिन शेड लगाने के प्रयास पर बासमती देवी (50) ने विरोध किया, जिसके बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। उनका बेटा नीरज मौर्य (17) पहुंचा तो उसे भी पीटा गया, जबकि अवधेश मौर्य (65) भी घायल हुए। ग्रामीणों ने कुछ हमलावरों को पकड़कर पिटाई की।
मंगलवार सुबह एक दर्जन वकील धानापुर थाने पर तहरीर लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने खुद पर मारपीट का आरोप लगाया। कहा वे सहयोगी वकील से मिलने बिरना गए थे, तभी 4-5 लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। गांव में तनाव का माहौल है। दोनों पक्षों की शिकायतें मिली हैं, पुलिस जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
0 टिप्पणियाँ